बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हीरालाल और नेहरू कॉलेज ने मारी बाजी

 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हीरालाल और नेहरू कॉलेज ने मारी बाजी

संतकबीरनगर।  बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिश्चंद्र नाथ के निर्देश पर नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में जनपदीय और बस्ती मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। जूनियर और सीनियर वर्ग (बालक/बालिका) की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

जनपदीय प्रतियोगिता परिणाम

सीनियर बालिका वर्ग में हीरालाल इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने गोल्ड मेडल जीता। सीनियर बालक वर्ग में हीरालाल इंटर कॉलेज ने नेहरू कृषक इंटर कॉलेज को 10-06 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि मेजबान नेहरू कॉलेज को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। जूनियर बालक वर्ग में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज ने हीरालाल को 6-4 से मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया, और हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को सिल्वर मेडल मिला।

मंडलीय प्रतियोगिता परिणाम

बस्ती मंडल की सीनियर बालिका प्रतियोगिता में बस्ती की टीम ने संत कबीर नगर को 12-6 से हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि संत कबीर नगर की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार चौरसिया और मणि जी ने किया। समापन समारोह में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा सचिव जोखू प्रसाद (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज) ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। 

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा अध्यापक कमलेश यादव, मौलेन्दु नारायण पांडेय, महेंद्र यादव, सुधीर कुमार, सोनिया, सविता यादव, विवेकानंद यादव, अमरजीत वर्मा, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार और विकास कुमार मौर्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा अध्यापक दिवाकर उपाध्याय की देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ।

Previous articleउप निदेशक पंचायत ने दिए कठोर निर्देश, तीन दिन में सुधारें प्रगति
Next articleस्व. सुभाष चंद्र अग्रवाल गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट 30-31 अगस्त को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here