आप नेता की मौत पर हंगामा, SHO का सिर फटा, अस्पताल में बवाल।

आप नेता की मौत पर हंगामा, SHO का सिर फटा, अस्पताल में बवाल।

गोरखपुर । गोरखपुर के मैरीगोल्ड हॉस्पिटल में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल के अंदर और बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज भीड़ ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। 

पथराव में गोरखनाथ थाने के SHO शशि भूषण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फट गया और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर सिटी स्कैन कराया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा। बताया गया कि रामपुर नया गांव निवासी कुंज बिहारी पर 50,000 रुपये के बकाए को लेकर अभिषेक पांडेय और उसके साथियों ने हमला किया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल कुंज बिहारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस ने पहले ही 14 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। आप नेता कुंज बिहारी पार्टी की ओर से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके थे। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Previous articleयूपी में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Next articleजालसाज ने NIA अधिकारी बनकर ठगे लाखों, साइबर पुलिस ने दिलाए वापस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here