डीएम ने लिया छतिग्रस्त गल्ला मंडी फ्लाईओवर का जायजा, मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

डीएम ने लिया छतिग्रस्त गल्ला मंडी फ्लाईओवर का जायजा, मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दो-पहिया वाहनों के लिए खुला मार्ग, भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

बैरकेडिंग कर सुनिश्चित की गई सुरक्षा

लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम को मरम्मत का आदेश  

रायबरेली। जिलाधिकारी (डीएम) हर्षिता माथुर ने मंगलवार को गल्ला मंडी फ्लाईओवर के छतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया गया था, जो हाल ही में क्षतिग्रस्त होने के कारण चर्चा में है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, महिपाल सिंह ने बताया कि छतिग्रस्त हिस्से में बैरिकेडिंग कर दी गई है और दो-पहिया वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। 

चार-पहिया और भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत ये वाहन रायबरेली बस स्टॉप से जहानाबाद पुलिस चौकी और त्रिपुला होते हुए लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ-जा सकेंगे। डीएम ने लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवर की गहन जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को सुगम यातायात सुविधा मिल सके। 

डीएम ने जोर देकर कहा, “फ्लाईओवर की मरम्मत में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो।” उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि डायवर्जन मार्ग पर यातायात प्रबंधन सुचारु रहे और यात्रियों को असुविधा न हो। 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Previous articleमॉडल ग्रामों में रोजाना डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का आदेश,ओडीएफ स्थिरता और स्वच्छता पर जोर 
Next articleराधा-कृष्ण रूप सज्जा के साथ स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, 21 जोड़ियों ने बिखेरी छटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here