विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खेल खत्म, रणविजय उर्फ मुलायम जेल भेजा

 विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खेल खत्म, रणविजय उर्फ मुलायम जेल भेजा

फेसबुक विज्ञापनों से फंसाता था शिकार

पांच पीड़ितों की शिकायत पर खजनी पुलिस की कार्रवाई

80 हजार से एक लाख रुपये की ठगी का आरोप

गोरखपुर। खजनी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले रणविजय उर्फ मुलायम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बांसगांव के भैसही खुर्द निवासी यह आरोपी फेसबुक पर आकर्षक विज्ञापनों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह खजनी के उनवल स्थित अंबे ट्रेनिंग सेंटर में पीड़ितों को बुलाकर मेडिकल, वीजा और टिकट के नाम पर 80 हजार से एक लाख रुपये वसूल लेता था। 

बिहार के सीवान निवासी रविप्रकाश सहित पांच अन्य पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ खजनी थाने में शिकायत दर्ज की थी। पीड़ितों का आरोप था कि रणविजय ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठी, लेकिन न तो वीजा मिला और न ही कोई नौकरी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को खजनी पुलिस ने रणविजय को धर दबोचा और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लुभावने ऑफर देकर ठगी करता था। वह अंबे ट्रेनिंग सेंटर को अपनी गतिविधियों का अड्डा बनाए हुए था। इस मामले ने एक बार फिर विदेश भेजने के नाम पर ठगी के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े किए हैं। खजनी पुलिस ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर शिकायत दर्ज करने की अपील की है, ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। 

Previous articleराजस्थान के युवक से लूट मामले में दो और पुलिसकर्मी निलंबित, कुल पांच पर कार्रवाई।
Next articleएसएसपी राजकरन नय्यर का बड़ा फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर यातायात पुलिस में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here