इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल, में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन।

इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल, में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन।

 

संतकबीरनगर, शुक्रवार 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल में देशभक्ति से भरा एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद अमान ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। समारोह में डॉ. ईशांत सिंह, डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. अजय कुमार और अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिसने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

 

इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल, जो सभी वर्गों के लिए वरदान साबित हो रहा है, ने इस अवसर पर अपने उद्देश्य को दोहराया। अस्पताल का लक्ष्य है हर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और बीमारियों को समाप्त कर स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना। डॉ. अयूब ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा हॉस्पिटल सभी के लिए समान और उच्चस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां कोई भेदभाव नहीं है, क्योंकि देशप्रेम सर्वोच्च है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।”

 

हॉस्पिटल के संरक्षक इरफान ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए कहा, “यह पर्व देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को याद करने का अवसर है। आजादी आसानी से नहीं मिली; इसके लिए हमारे वीर शहीदों और हर वर्ग के लोगों ने लंबा संघर्ष किया। हमें इस अवसर को धूमधाम से मनाकर उनकी कुर्बानियों को सम्मान देना चाहिए।” उन्होंने सभी से शहीदों के बलिदान को बार-बार स्मरण करने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया।

 

इस आयोजन में हॉस्पिटल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगाए। इंडो-अमेरिकन हॉस्पिटल का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि देशभक्ति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की उनकी भावना को भी उजागर करता है।

Previous articleसूर्या ग्रुप में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फहराया तिरंगा।
Next articleसेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बस्ती में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here