एसएसपी के आदेश से चौकी प्रभारियों का तबादला, कई लाइन हाजिर

गोरखपुर। एसएसपी राजकरन नय्यर ने पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कई चौकी प्रभारियों का तबादला किया, साथ ही कुछ को लाइन हाजिर कर दिया। उप निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह (आजाद नगर) और शुभम श्रीवास्तव (नौसढ़) को पुलिस लाइन भेजा गया। अश्वनी कुमार चौबे (पादरी बाजार) और प्रीति सिंह (गुलरिया) भी लाइन हाजिर हुई। आशीष कुमार तिवारी को करमैनी से आजाद नगर, कृष्णानंद कुशवाहा को खजनी से बरही, जयप्रकाश सिंह को राजघाट से मजनू, राजेश कुमार यादव को झंगहा से कलेक्ट्रेट, अशोक कुमार यादव को कलेक्ट्रेट से कैंपियरगंज, नवीन कुमार राय को डांगीपार से इंजीनियरिंग कॉलेज, कमलेंद्र प्रताप सिंह को इंजीनियरिंग कॉलेज से नौसढ़, विकास मिश्रा को चौरी चौरा से मेडिकल कॉलेज, साहब सिंह को पुलिस लाइन से पादरी बाजार और संजीव कुमार राय को पुलिस लाइन से आजाद चौक की जिम्मेदारी सौंपी गई। भूपेंद्र तिवारी सिकरीगंज से करमैनी चौकी प्रभारी बने। यह कदम पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।















