सीडीओ ने देदौर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने देदौर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

 

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अर्पित उपाध्याय ने सतांव विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देदौर प्रथम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। 

 

निरीक्षण में 48 नामांकित छात्रों में से 40 उपस्थित थे। देदौर प्रथम में युग्मित देदौर द्वितीय विद्यालय के 19 में से 17 बच्चों ने नामांकन कराया है। शिक्षक समय पर उपस्थित थे और नियमित शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया। सीडीओ ने शिक्षकों से संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी शैक्षिक प्रगति जानी। 

 

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता संतोषजनक रही। विद्यालय परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई की सराहना की गई, लेकिन छोटे-मोटे सुधारों के लिए निर्देश दिए गए। 

 

सीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और आधारभूत संरचना में सुधार के लिए कदम उठाने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है। 

Previous articleडिजिटल क्रॉप सर्वे: रायबरेली में सीडीओ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक
Next articleशादी का वादा कर रेलकर्मी का यौन शोषण, संभल के दरोगा पर केस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here