डिजिटल क्रॉप सर्वे: रायबरेली में सीडीओ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक

डिजिटल क्रॉप सर्वे: रायबरेली में सीडीओ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) और वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-बी) का प्रशिक्षण विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 

 

सीडीओ ने निर्देश दिए कि शासनादेश के अनुसार सभी ग्राम पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों का पंजीकरण कर सूची तत्काल उप कृषि निदेशक को सौंपें। 16 अगस्त 2025 से सर्वे शुरू करने के लिए रणनीति बनाकर तैयारियां पूरी करें। खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन सर्वेयरों के गाटा सर्वे की समीक्षा करेंगे और निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उप कृषि निदेशक को भेजेंगे। सहायक विकास अधिकारी और पंचायत सहायक दैनिक प्रगति उपलब्ध कराएंगे। 

 

सीडीओ ने जोर दिया कि सर्वे 10 दिनों में पूरा हो और राजस्व निरीक्षक व सुपरवाइजर कार्य का अनुमोदन साथ-साथ करें। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने एप के जरिए सर्वे की प्रक्रिया समझाई। सर्वेयरों को प्रति गाटा 5 रुपये, शत-प्रतिशत कार्य अनुमोदन पर 150 रुपये अतिरिक्त, नेट कनेक्टिविटी के लिए दो माह हेतु 700 रुपये और पहली बार कार्य करने वालों को पावर बैंक के लिए 1000 रुपये दिए जाएंगे। सुपरवाइजर को प्रति गाटा 0.50 रुपये मिलेंगे। 

 

सीडीओ ने सर्वे में तकनीकी समस्याओं के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय में एक सेल गठित करने और उसका मोबाइल नंबर सर्वेयरों को देने का निर्देश दिया। सभी खंड विकास अधिकारियों से समयबद्ध सर्वे पूरा करने को कहा गया। 

Previous article360 किग्रा महुआ लहन नष्ट, अवैध शराब पर रायबरेली में कड़ी कार्रवाई
Next articleसीडीओ ने देदौर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here