360 किग्रा महुआ लहन नष्ट, अवैध शराब पर रायबरेली में कड़ी कार्रवाई

360 किग्रा महुआ लहन नष्ट, अवैध शराब पर रायबरेली में कड़ी कार्रवाई

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के बरुवा, पूरेबढ़ईन का पुरवा और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 ने लालगंज थाना क्षेत्र के टीकरान, पिल्खा में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। 

 

इस कार्रवाई में 77 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई और 360 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चार अभियोग दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। 

 

जिलाधिकारी के आदेशानुसार यह अभियान जिले में अवैध शराब की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग की इस सख्ती से तस्करों और अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां तेजी से की जाएंगी ताकि जिले को अवैध शराब के कारोबार से मुक्त किया जा सके। 

Previous articleपीएम आवास के नाम पर ठगी, रायबरेली में शिकायत दर्ज।
Next articleडिजिटल क्रॉप सर्वे: रायबरेली में सीडीओ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here