सदर तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने को तैयार: एसडीएम दीपक गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश.

सदर तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने को तैयार: एसडीएम दीपक गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश.

 

गोरखपुर। राप्ती और रोहिणी नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश की चेतावनी को देखते हुए सदर तहसील प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। 5 अगस्त 2025 को तहसील सभागार में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। 

 

एसडीएम ने कहा कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। लेखपालों को नदियों के जलस्तर पर नियमित निगरानी और तटबंधों का लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए पॉलिथीन सीट्स, सरकारी-निजी नावें, लाइफ जैकेट, मोटरबोट, और एम्बुलेंस जैसी सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया। 

 

इसके अलावा, बाढ़ राहत शिविरों और आश्रय स्थलों की मरम्मत, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय और लाइटिंग की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया। पशु चारे का भंडारण, सर्पदंश की दवाएं, क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस, हैलोजन टैबलेट, एंटी-रेबीज इंजेक्शन, एंटीबायोटिक्स और ब्लीचिंग पाउडर जैसी चिकित्सा सामग्री का स्टॉक रखने पर जोर दिया गया। 

 

एसडीएम ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को सक्रिय मोड में रहने, नावों का संचालन आपदा विभाग के SOP के अनुसार करने और ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए। बाढ़ से फसल क्षति पर किसानों को समय पर मुआवजा देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।

Previous articleकिन्नर समुदाय को राज्यपाल आनंदीबेन का आशीर्वाद: डिजिटल बोर्ड और गरिमा गृह की सौगात
Next articleनेटग्रिड की ताकत से संतकबीरनगर में अपराधियों पर शिकंजा: गांडीव और सुदर्शन पोर्टल बनेंगे पुलिस का हथियार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here