चाकूबाजी और लूट का सनसनीखेज आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

चाकूबाजी और लूट का सनसनीखेज आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

 

संतकबीरनगर: खलीलाबाद के ककरही-खोझवां मार्ग पर शारदा देवी इंटर कॉलेज के पास 2 अगस्त 2025 को जितेंद्र चौधरी पर चाकू से हमला कर 12 हजार रुपये और ज्वेलरी लूटने का मामला सामने आया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह गिठनी बाजार से ज्वेलरी खरीदकर लौट रहे थे, तभी गांव के संजय चौधरी, सत्येंद्र यादव और दो अज्ञात व्यक्तियों ने मुंह पर गमछा बांधकर उन पर हमला किया। हमलावरों ने पेट में चाकू मारकर नकदी और ज्वेलरी लूट ली। चिल्लाने पर लुटेरे बुलेट और स्पलेंडर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। 

 

घटना की सूचना जितेंद्र ने डायल 112 पर दी। जिला अस्पताल में उनका इलाज हुआ। महुली एसओ रजनीश राय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रविवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से मारपीट की बात सामने आई, लेकिन लूट संदिग्ध लग रही है। 

 

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश का पता चला। पुलिस गहनता से तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Previous articleबारिश की नमी बनी त्वचा रोगों का सबब, फंगल इंफेक्शन और खुजली के मामले बढ़े।
Next articleशिकायतों पर सख्ती: एसपी की निगरानी में सुधर रही पुलिस व्यवस्था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here