रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती: 45 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो पर कार्रवाई।

 रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती: 45 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो पर कार्रवाई।

 

रायबरेली। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के मार्गदर्शन में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के विवियापुर और अहियारायपुर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। 

 

इस अभियान के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 200 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई में दो अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

 

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों का उद्देश्य जनपद में जहरीली शराब से होने वाले हादसों को रोकना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां सख्ती से की जाएंगी। यह अभियान न केवल अवैध शराब की रोकथाम में प्रभावी सिद्ध हो रहा है, बल्कि समाज को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

Previous articleडग्गामार बसों और चार पहिया वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 11 वाहन निरुद्ध
Next articleजर्जर स्कूल की छत गिरी, छात्र विक्रम गंभीर रूप से घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here