गीडा में उद्यमियों की बिजली समस्याओं पर चर्चा, त्वरित समाधान का भरोसा

गीडा में उद्यमियों की बिजली समस्याओं पर चर्चा, त्वरित समाधान का भरोसा

 

 

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 13 स्थित उद्योग भवन में बुधवार को उद्यमी संघ और विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बिजली कटौती, कर्मचारियों के रवैये और बिल संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में फ्यूज उड़ने पर समाधान में 4-5 घंटे लगते हैं। कई कर्मचारी उद्यमियों से अवैध शुल्क मांगते हैं और मांग पूरी न होने पर काम टालते हैं। बिलों का समय पर समाधान न होने से राशि बढ़ जाती है, जिससे उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ता है।

 

अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया और उपखंड शिक्षा अधिकारी व सहायक अभियंता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत पर सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक में उपखंड अधिकारी योगेश यादव, उद्यमी प्रवीण मोदी, आकाश जलन, राजू सिंह, हरिहर सिंह, संजय सिंह, आतिश बरोलिया, राजकुमार, एसडीओ अखिलेश माल, बीके माल, जेई आरके सिंह, प्रेम कुमार, सत्येंद्र कुमार, विपिन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। उद्यमियों को भरोसा दिया गया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों में सुधार आएगा।

Previous articleडीएम दीपक मीणा ने कार्यभार संभालते ही दिए कड़े निर्देश।
Next articleपाली पीएचसी में चिकित्सक और पेयजल की कमी, मरीज परेशान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here