डीएम दीपक मीणा ने कार्यभार संभालते ही दिए कड़े निर्देश।

डीएम दीपक मीणा ने कार्यभार संभालते ही दिए कड़े निर्देश

 

गोरखपुर। नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शासन के मंशानुसार कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसील दिवस और आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निपटारे पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इनका निस्तारण समय पर और प्रभावी ढंग से हो।

 

बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय समय पर उपस्थित रहने, फरियादियों की समस्याएं सुनने और उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने, निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने, और सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं में सौ प्रतिशत प्रगति लाने पर बल दिया। 

 

उन्होंने न्यायालयों में लंबित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण और आईजीआरएस शिकायतों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों का मनोयोग से पालन हो। बैठक में एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र, एडीएम वित्त व राजस्व विनीत कुमार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक, चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह, सहजनवा केशरी नंदन तिवारी, गोला अमित जायसवाल, खजनी राजेश सिंह, बांसगांव प्रदीप सिंह, अपर एसडीएम सदर आरती साहू, एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, एसीएम द्वितीय राजू कुमार, उपजिलाधिकारी सुदीप तिवारी, निशा श्रीवास्तव, ज्ञान प्रताप सिंह, तहसीलदार खजनी ध्रुवेश कुमार सिंह सहित अन्य तहसीलदार मौजूद रहे।

Previous articleडीएम ने की धान-गेहूं खरीद व परिवहन दरों की समीक्षा।
Next articleगीडा में उद्यमियों की बिजली समस्याओं पर चर्चा, त्वरित समाधान का भरोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here