हर बूंद जिंदगी की आस, दान उत्सव में 45 यूनिट रक्तदान रॉबिन हुड आर्मी और लघु उद्योग भारती के सहयोग से लगा शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति किया जागरूक

हर बूंद जिंदगी की आस, दान उत्सव में 45 यूनिट रक्तदान

रॉबिन हुड आर्मी और लघु उद्योग भारती के सहयोग से लगा शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। दान उत्सव के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह और ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्र के निर्देशन में आयोजित शिविर में करीब 45 यूनिट रक्तदान हुआ।

शिविर का आयोजन इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांसगोमती, डिस्ट्रिक्ट 312 डी ने रॉबिन हुड आर्मी, लखनऊ चैप्टर और लघु उद्योग भारती के सहयोग से किया। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।

संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्र ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का उपहार है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

इनर व्हील क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रीता मित्तल ने रक्तदान के महत्व पर जागरूक किया। क्लब की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शैली महाजन ने कहा कि रक्तदान की प्रत्येक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद जगा सकती है।

कार्यक्रम में ममता सिन्हा, शिखा तिवारी, अंशुल भदौरिया, उत्कर्ष पारोलिया, राकेश मोहन लाल, मर्लिन लोबो, आकाश पांडे, शशांक चतुर्वेदी समेत क्लब के सदस्य और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Previous articleमहिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर चला संयुक्त अभियान एआरटीओ प्रियंबदा सिंह व यातायात पुलिस की टीम ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
Next articleतहसील दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, 14 मामलों का मौके पर निस्तारण 130 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, लंबित मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट देने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here