कारगिल विजय दिवस: डीएम हर्षिता माथुर ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित।

कारगिल विजय दिवस: डीएम हर्षिता माथुर ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित।

रायबरेली: 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 7 कुमाऊँ रेजिमेन्ट/मध्य कमान, लखनऊ के तत्वावधान में वीर नारियों और कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेजर रोहित सेठी के नेतृत्व में लखनऊ से बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई होते हुए रायबरेली तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसका समापन 26 जुलाई को लखनऊ के स्मृतिका युद्ध स्मारक में होगा। डीएम ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में स्पर्श पेंशन, ईसीएचएस मेडिकल कैंप, राजपूत रेजिमेन्ट, 11 जीआरआरसी और एएमसी सेंटर के कैंप लगाकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, कमान अधिकारी 66 बटालियन एनसीसी, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा सहित अन्य अधिकारी और पूर्व सैनिकों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कैप्टन (नौसेना) अतुल्य दयाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, ने सभी का आभार जताया।

Previous articleइनर व्हील क्लब: किशोरियों का स्वास्थ्य संवाद, नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान।
Next articleसदर तहसील में सुंदरकांड पाठ के साथ शिव मंदिर का शिलान्यास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here