पूर्व प्रेमिका पर जानलेवा हमला, एसएसपी राजकरन नय्यर की कड़ी कार्रवाई से आशिक गिरफ्तार।

पूर्व प्रेमिका पर जानलेवा हमला, एसएसपी राजकरन नय्यर की कड़ी कार्रवाई से आशिक गिरफ्तार।

 

गोरखपुर। शुक्रवार को गीडा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक शादीशुदा युवक अरुण यादव उर्फ भोलू द्वारा अपनी पूर्व प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमले ने इलाके को हिलाकर रख दिया। गीडा क्षेत्र का निवासी भोलू अपनी पूर्व प्रेमिका के घर में घुसकर ब्लेड से उसके गले पर वार कर फरार हो गया। पीड़िता, जो एक साल पहले शादीशुदा थी और हाल ही में मायके आई थी, उस वक्त सो रही थी। अचानक हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार पहुंचा, लेकिन भोलू मौके से भाग निकला। घायल महिला को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

शुक्रवार भोर में सूचना मिलते ही एसएसपी राजकरन नय्यर ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस को पता चला कि भोलू मुक्तिधाम से गीडा की ओर भाग रहा है। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपरौली संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक ऋषभ पाण्डेय, उप निरीक्षक आंचल, कां संदीप निषाद, रामप्रवेश यादव, भानु मौर्य, पंकज कनौजिया, शिवम, और विजय यादव ने टीम बनाकर उसे घेर लिया। भोलू ने फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, और हमले में इस्तेमाल ब्लेड बरामद किया।

 

एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच जारी है, भोलू की शादी भी एक साल पहले हुई थी, फिर भी उसका पूर्व प्रेमिका से लगाव बना रहा।

Previous articleझपट्टा गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, गहने बरामद
Next articleएसपी संदीप कुमार मीना ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों का बढ़ाया हौसला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here