आईएमए सचिव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, आभार ज्ञापन समारोह के लिए किया आमंत्रित!

आईएमए सचिव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, आभार ज्ञापन समारोह के लिए किया आमंत्रित!

 

 गोरखपुर। गुरुवार  भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के सचिव और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. वाई. सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी आभार ज्ञापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. सिंह के आग्रह पर विचार करने का आश्वासन दिया, जो चिकित्सक समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

डॉ. वाई. सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चिकित्सकों के हित में लिए गए प्रभावशाली फैसलों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इनमें सीएमओ रजिस्ट्रेशन की अवधि को 5 वर्ष करने, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र को 5 वर्ष के लिए मान्य करने, भवन निर्माण नियमों में चिकित्सकों और अन्य व्यावसायिक हितधारकों के अनुकूल संशोधन, तथा चिकित्सकों और व्यवसायियों को भयमुक्त, सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण प्रदान करने जैसे कदम शामिल हैं।

डॉ. सिंह ने इन पहलों को चिकित्सक समुदाय के लिए क्रांतिकारी बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का गरिमामयी सान्निध्य आभार ज्ञापन समारोह में चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणादायक होगा। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को समस्त चिकित्सकों की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे लेकर चिकित्सक वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है।

Previous articleडीआईजी संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन में आरटीसी बैरकों का किया गहन निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं पर दिया जोर।
Next articleसूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक का तामेश्वरनाथ धाम में रुद्राभिषेक, माता चंद्रावती की अगुआई में संपन्न।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here