संतकबीरनगर में हाईवे पर डीजल चोरी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार..

संतकबीरनगर में हाईवे पर डीजल चोरी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार..

 

संतकबीरनगर:, जिले में हाईवे पर खड़े ट्रकों के तिरपाल काटकर डीजल चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया और तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मंझरिया मोड़ से पुलिस ने चार अभियुक्तों को 50 लीटर चोरी का डीजल, एक पिकअप वाहन, चोरी के उपकरण और 4100 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि राकेश कुमार ने 2 जुलाई 2025 को गड़सरपार चौराहे पर खड़ी अपनी ट्रक की टंकी से डीजल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह, इस्लामुद्दीन ने 2 जुलाई को कांटे खलीलाबाद पर खड़ी ट्रक से 42 बोरी चावल चोरी होने की और संजय कुमार यादव ने 29 जून 2025 को सेमरा मगहर के ब्रदर्स ढाबा पर 25-30 गट्टे रिफाइंड तेल चोरी होने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने दयानंद शर्मा, राज प्रताप सिंह, पंकज चौरसिया (सभी गड़सरपार, खलीलाबाद) और महेश कुमार (बयारा, खलीलाबाद) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकारा कि 30 जून 2025 को गड़सरपार चौराहे से 50 लीटर डीजल, 16 जून 2025 को कांटे चौकी से 42 बोरी चावल (जो 29,000 रुपये में गोरखपुर में बेचा गया) और 24 जून 2025 को सेमरा मगहर से 25-30 पेटी रिफाइंड तेल (21,000 रुपये में सहजनवा में बेचा) चोरी की गई। चोरी का माल बेचकर प्राप्त राशि को उन्होंने आपस में बांट लिया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Previous articleजिला स्वास्थ्य समिति और तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठकें संपन्न
Next articleअशोक मुथा जैन बने गोरखपुर जोन के नए एडीजी, नेतृत्व क्षमता से मिली बड़ी जिम्मेदारी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here