पहले पीजिए पानी,फिर सुनाइए फरियाद
गोरखपुर पुलिस की विशेष पहल चारों तरफ चर्चा
उत्तर प्रदेश गोरखपुर/सहजनवा/ पुलिस अब पब्लिक के साथ मित्र जैसा व्यवहार करने का प्रयास शुरू कर दी है.भीषण गर्मी में पुलिस अपने अपने थानों पर फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों के लिए गुड और ठंडा पानी की व्यवस्था किया है.जैसे ही थाने पर फरियादी पहुंच रहे तो पुलिस उन्हें गुड के साथ ठंडा पानी दे रहे है.
फरियादी कर रहे सराहना
भीषण गर्मी में थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों के लिए गीडा थानेदार ने गीडा थाना के अलावा पिपरौली और नौसर चौकी पर भी गुड और ठंडा पानी की व्यवस्था करवाई है.थाने और चौकी पर पहुंच रहे फरियादी थानेदार के इस पहल की सराहना कर रहे है.गुरुवार को पिपरौली चौकी पर इस व्यवस्था की निगरानी करते गीडा एसओ मदन मोहन मिश्रा और पिपरौली चौकी इंचार्ज आलोक राय दिखे.यहां फरियादियों के लिए जार में पानी के साथ गुड की व्यवस्था भी किया गया था.फरियादियों को पानी पिलाने के काम में पुलिस कर्मी भी नजर आए.चौकी पर फरियाद लेकर आई राजश्री पाठक,विवेक मिश्रा ने बताया की लोग थाने पर जाने से डरते है.लेकिन अब बदलाव दिख रहा है.पुलिस अब मित्र की भूमिका में दिख रही है.
इस संबंध में गीडा एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया की पब्लिक से जब पुलिस का मित्र जैसा व्यवहार रहेगा.तो पब्लिक से पुलिस को मदद मिलेगी.गर्मी को देखते है थाने और चौकी पर गुड और ठंडा पानी की व्यवस्था कराई गई है.















