एचआर पीजी कॉलेज में विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत दीक्षारंभ कार्यक्रम में अनुशासन, अध्ययन और व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश

एचआर पीजी कॉलेज में विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

दीक्षारंभ कार्यक्रम में अनुशासन, अध्ययन और व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश

संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एचआर पीजी कॉलेज), खलीलाबाद में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक परंपराओं से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशा मिश्रा ने किया, जबकि डॉ. राजकुमारी ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णेश राय, डॉ. चन्द्रभान, डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुसंधान, नवाचार एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Previous articleअंडर-14 हैंडबॉल में संतकबीरनगर का जलवा, दोनों वर्गों में बना चैंपियन मंडलीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन, अंतर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन
Next articleपुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटों में लापता बालक सकुशल बरामद  गीडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चौकी प्रभारी पिपरौली अमरेश सिंह की टीम ने परिजनों को सौंपा बच्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here