डड़वा तिवारी हत्याकांड: रूधौली पुलिस ने 5 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद।

डड़वा तिवारी हत्याकांड: रूधौली पुलिस ने 5 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद।

 

बस्ती, रूधौली थाना पुलिस ने डड़वा तिवारी में युवक अबूसाद की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के जघन्य मामले में चार पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल, मृतक का मोबाइल, और बांस का 4.5 फीट का डंडा बरामद किया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में जमील अहमद (पिपरा खुर्द), आशीष मोदनवाल (डड़वा तिवारी), हमीदुल्लाह उर्फ बब्बू, चंद्र प्रकाश (दोनों डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर), और आयशा खातून (डड़वा तिवारी) शामिल हैं। चार पुरुष अभियुक्तों को 10 जून की रात 1:30 बजे अरदमा मिल के पास गंधारिया मोड़ पर, जबकि आयशा खातून को सुबह 8:30 बजे डड़वा तिवारी से गिरफ्तार किया गया। 

मामला 8 जून का है, जब अबूसाद (22) को डड़वा तिवारी में आयशा खातून ने अपनी बेटी के साथ शादी के लिए बुलाया था। अबूसाद और आयशा की बेटी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसका आयशा विरोध करती थी। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आयशा के इशारे पर अबूसाद और उसकी बेटी को कमरे में बंद कर पहले लड़की को और फिर अबूसाद को लाठी-डंडों से पीटा गया। भागने की कोशिश करने पर अबूसाद का पीछा कर उसकी हत्या कर दी गई। 

मृतक के भाई चंगेज आलम की तहरीर पर थाना रूधौली में मुकदमा संख्या 145/2025 (धारा 190, 191(2), 103(1) BNS) दर्ज हुआ। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने अभियुक्तों का पता लगाया। आयशा ने स्वीकार किया कि वह प्रेम संबंध से नाखुश थी और मजबूरी में यह कदम उठाया। 

गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयप्रकाश मिश्र, अनिल कुमार, गोकरन पांडेय, और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई रूधौली पुलिस की तत्परता और तकनीकी सजगता का उदाहरण है।

Previous articleप्रचंड गर्मी: महावीर छपरा चौराहा सन्नाटे में डूबा।
Next articleपड़ोसी के घर बरामदे पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here