सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की जनता और नेतृत्व का जताया आभार

सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की जनता और नेतृत्व का जताया आभार

गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन शुक्ला ने अपने दूसरे संसदीय कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गोरखपुर की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। 

रवि किशन ने लिखा, “मैं हृदय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी और गोरखपुर की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर एक बार फिर विश्वास जताया। यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। मेरा निरंतर प्रयास रहता है कि मैं समाज के लिए कार्य करूं और जनता की सेवा में समर्पित रहूं।” उन्होंने इस एक वर्ष को सेवा, समर्पण और विकास के लिए समर्पित बताया और भविष्य में भी इसी भावना से जनहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। 

सांसद ने अंत में “देवदल्य जनता” को उनके अटूट समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। यह संदेश गोरखपुर की जनता के बीच उनके प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।

Previous articleबकरीद की तैयारियां: गोरखपुर में एसपी सिटी ने तिवारीपुर में निकाला फ्लैग मार्च।
Next articleगोंडा में गंगा दशहरा और बकरीद के लिए पुलिस सजग, पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here