डीएम ने आडिटोरियम निर्माण का लिया जायजा, समयबद्ध पूर्णता के कड़े निर्देश
रायबरेली,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ राणा बेनी माधव बख्श सिंह आडिटोरियम के निर्माणाधीन कार्यों का गहन निरीक्षण किया। 21 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 75% कार्य पूर्ण हो चुका है, और फिनिशिंग का काम जोर-शोर से चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने 31 जुलाई 2025 तक परियोजना पूर्ण करने का आश्वासन दिया। डीएम ने कार्य की गुणवत्ता और मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ समयबद्ध पूर्णता के लिए सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता संदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।















