डीएम की पहल: दीनशाहगौरा स्वास्थ्य केंद्र को मिले आधुनिक उपकरण

डीएम की पहल: दीनशाहगौरा स्वास्थ्य केंद्र को मिले आधुनिक उपकरण

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाहगौरा में सीआरएस फंड के माध्यम से 25 केवीए जनरेटर, सीबीसी मशीन, डिलीवरी टेबल सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने किया। 

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सचान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसोदिया की देखरेख में आयोजित इस समारोह में उपस्थित नागरिकों ने जिलाधिकारी की इस पहल की जमकर सराहना की। 

डॉ. सिसोदिया ने कहा कि ये उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त करेंगे, जिससे मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस प्रयास के लिए डीएम को धन्यवाद दिया। इस पहल से दीनशाहगौरा स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

Previous articleचिकित्सक पर अश्लील वीडियो और मारपीट का केस, पुलिस जांच शुरू
Next articleयूपी में देर रात IAS तबादले: DM, CDO सहित कई पदों पर फेरबदल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here