आजादनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की गाड़ी संग चार गिरफ्तार।

आजादनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की गाड़ी संग चार गिरफ्तार।

 

गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन में आजादनगर चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह ने रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से चोरी की सफारी गाड़ी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

5 मार्च को दर्ज चोरी के मुकदमे के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर लहसडी श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर अमरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनित कुमार राय, राम सिंह, अंकुर सिंह, हेड कांस्टेबल ह्दयेश कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह, पवन कुमार यादव और प्रंकुल ने हर्ष सिंह, अभिनव त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी और आदित्य को धर दबोचा। 

पुलिस ने बरामद गाड़ी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 347(1) जोड़ी। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Previous articleशाही ग्लोबल हॉस्पिटल में एडवांस गैस्ट्रोएंटरोलॉजी यूनिट का शानदार उद्घाटन।
Next articleजेल में मानसिक रोगियों की सुध: रायबरेली में विशेष पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here