जेल में मानसिक रोगियों की सुध: रायबरेली में विशेष पहल
रायबरेली,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में सचिव अनुपम शौर्य ने शनिवार को रायबरेली जिला कारागार में मानसिक रूप से पीड़ित बंदियों की स्थिति का जायजा लिया। ‘मनोन्याय’ समिति के साथ बैठक में आठ मानसिक रोगी बंदियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जेल अधीक्षक से जानकारी लेने के बाद समिति ने गंभीर रोगियों को वाराणसी मानसिक चिकित्सालय भेजने और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से कार्यवाही के निर्देश दिए। ठीक हो चुके बंदियों को न्यायालय में गवाही के लिए पेश करने का आदेश भी जारी किया गया।
समिति ने यह भी निर्णय लिया कि जिले में मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों के परिजन प्राधिकरण से विधिक व चिकित्सकीय सहायता मांग सकते हैं। ऐसे मामलों में प्राधिकरण पुलिस और चिकित्सालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा।















