अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 भट्टियां नष्ट, 5 गिरफ्तार।

 अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 भट्टियां नष्ट, 5 गिरफ्तार।

 

संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जनपदीय एसओजी और थाना धनघटा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया। थाना धनघटा क्षेत्र के बड़गो ईंट भट्ठा पर कार्रवाई के दौरान 10 शराब भट्टियां और 2000 लीटर लहन नष्ट किया गया। साथ ही 95 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण और 950 ग्राम यूरिया व 450 ग्राम नौसादर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई में पांच अभियुक्तों दिलसरी देवी, बालमंती, मुन्नी देवी (दो), और सुषमा को गिरफ्तार किया गया। तीन अन्य अभियुक्तों राजू, पंकज साहू और ईंट भट्ठा मालिक रविन्द्र राय की तलाश जारी है।  

मामले में मुकदमा संख्या 210/2025 धारा 60(2), 63 आबकारी अधिनियम व 274, 61(2)(B) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, एसओजी प्रभारी सर्वेश राय सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous articleसूर्या एकेडमी के सितारों ने बिखेरा उजाला।
Next articleगौवंश संरक्षण के लिए भूसा महादान अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here