कान्हा गौशाला का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण।
रायबरेली। प्रमुख सचिव (समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण) एल. वेंकटेश्वर लू ने त्रिपुला स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में 454 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं, जबकि 47 गौसेवकों को मुख्यमंत्री गोवंश सुपुर्दगी योजना के तहत 95 गोवंश सौंपे गए हैं। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुभार ने दी।
प्रमुख सचिव ने गोवंश को गुड़ और केला खिलाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश और बछड़ों के लिए अतिरिक्त केटल शेड बनाने, गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद और पेंट उत्पादन की औद्योगिक इकाई स्थापित करने का निर्देश दिया। स्वयंसेवी संस्थाओं को योगदान के लिए आमंत्रित करने पर जोर दिया।
उन्होंने क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी को गौशाला की नियमित निगरानी, ग्राम प्रधान और सचिव को साफ-सफाई, भूसा भंडारण, गर्मी से बचाव, ताजा पानी और हरा चारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौशाला की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी और गौसेवक मौजूद रहे।















