पंचायती राज मंत्री की समीक्षा बैठक।
गोरखपुर। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गोरखपुर दौरे के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायती राज योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन और चुनौतियों पर चर्चा हुई। मंत्री ने ग्रामीण विकास को गति देने और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। 
इस दौरान उपनिदेशक पंचायत राज हिमांशु शेखर ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।















