नए एसपी की प्रेसवार्ता, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता।

नए एसपी की प्रेसवार्ता, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता।

संतकबीरनगर।।।।

संतकबीरनगर, बृहस्पतिवार नवागत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की। उन्होंने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए अपना परिचय दिया और जनपद की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। एसपी ने पत्रकारों के सवालों का सरलता से जवाब देते हुए अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को साझा किया।  

संदीप कुमार मीना ने महिला सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने गोवध, गोतस्करी, लूट, चोरी, अवैध शराब निष्कर्षण व परिवहन, साइबर क्राइम और जुआ जैसे अपराधों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई का ऐलान किया। एसपी ने कहा, “पुलिस का खौफ अपराधियों में होना चाहिए, जबकि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।” उन्होंने जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर अपराध रोकथाम में सहयोग लेने की बात कही।

माफियाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने का संकल्प दोहराया।  

एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम वर्क के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगी और रिस्पांस टाइम में सुधार किया जाएगा। आम लोगों की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होगी। साइबर क्राइम और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाएगी। एसपी ने भयमुक्त समाज और महिला अपराधों की रोकथाम पर जोर देते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।  

प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, पीआरओ दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस आयोजन ने जनपद में पुलिस के नए नेतृत्व की सक्रियता और दृढ़ संकल्प को दर्शाया।

Previous articleबेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल, सिलाई मशीनें वितरित।
Next articleएसपी ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here