महेवा मछली मंडी में फूड विभाग की छापेमारी, हाइजीन पर सख्ती
गोरखपुर: फूड विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में महेवा मछली मंडी में छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया। अन्य प्रदेशों से ट्रकों में लाई गई मछलियों के नमूने लिए गए, जिनमें फॉर्मलीन और प्रिजर्वेटिव की जांच होगी। पहले लिए गए सैंपलों में कालरा बैक्टीरिया की पुष्टि हुई थी। मंडी में गंदगी पर सख्ती बरतते हुए कारोबारियों को हाइजीनिक कंडीशन में मछली बेचने और पैकिंग डेट अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।















