गोरखपुर में ART की भविष्यवादी गोष्ठी।

गोरखपुर में ART की भविष्यवादी गोष्ठी।

गोरखपुर 

गोरखपुर में बुधवार को शिवाय होटल में गोरखपुर ओब्स्टेट्रिक्स एंड गायनाकोलॉजी सोसाइटी और यूपी चैप्टर इंडियन सोसाइटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन (ISAR) के संयुक्त तत्वावधान में स्टार हॉस्पिटल एवं सफल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर द्वारा एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का “Shaping the Future of ART” रहा, जिसमें असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART) के नवीनतम विकास और तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई।  

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में इंडियन सोसाइटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन की राष्ट्रीय अध्यक्ष (एम्ब्रियोलॉजिस्ट) डॉ. चारुदत्त जोशी, प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. सुरहिता करीम, 3डी अल्ट्रासाउंड व आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. सीमा त्रिपाठी, और वरिष्ठ गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. छवि सरकारी ने अपने व्याख्यानों से उपस्थित चिकित्सकों को लाभान्वित किया। डॉ. चारुदत्त जोशी ने आईवीएफ लैब्स पर लागू होने वाले नए कानूनों और उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। बस्ती की डॉ. सीमा त्रिपाठी ने 3डी अल्ट्रासाउंड की विशेषताओं और इनफर्टिलिटी उपचार में इसके उपयोग को रेखांकित किया। 

डॉ. सुरहिता करीम ने थिन एंडोमेट्रियम (पतली झिल्ली) के कारण मां न बन पाने वाली महिलाओं के उपचार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि स्टार हॉस्पिटल और सफल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में हिस्टोस्कोपी विधि और पीआरपी (प्लेटलेट रिच प्लाज्मा) तकनीक का उपयोग कर ऐसी मरीजों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा रही है। वहीं, डॉ. छवि सरकारी ने आईवीएफ और आईयूआई के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल और आवश्यक जांचों पर विस्तार से जानकारी दी।  

इस अवसर पर डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. आफरीन रिजवी, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. अमृता सरकारी, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. मधु गुलाटी, डॉ. सुगंधा भारती, डॉ. खुशबू बानो, डॉ. अरुणा, सुप्रिया सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव सहित गोरखपुर ओब्स एंड गायनी सोसाइटी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, और एम्स गोरखपुर के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। यह गोष्ठी क्षेत्र में इनफर्टिलिटी उपचार को और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Previous articleगीडा में पुलिस का फ्लैग मार्च, अपराध पर नकेल
Next articleप्रेमिका से मिलने गया, घरवालों ने काटा प्राइवेट पार्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here