प्रेमिका से मिलने गया, घरवालों ने काटा प्राइवेट पार्ट।

 प्रेमिका से मिलने गया, घरवालों ने काटा प्राइवेट पार्ट।
 गोरखपुर में प्रेमी की खौफनाक सजा! प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक पर घरवालों का क्रूर हमला, सेविंग ब्लेड से काटा नाजुक अंग।
गोरखपुर 
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 25 वर्षीय युवक, जो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, को प्रेमिका के घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गुस्से में आकर उन्होंने सेविंग ब्लेड से युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया, जिससे उसका नाजुक अंग एक चौथाई हिस्से में क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को तुरंत मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गुलरिहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी प्रेमिका के साथ पिछले पांच साल से प्रेम संबंध था। वह अक्सर चुपके से उससे मिलने उसके घर जाता था। प्रेमिका के परिवार को इसकी भनक लग चुकी थी, और उन्होंने कई बार युवक को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी, तो प्रेमिका के भाई ने सबक सिखाने की ठान ली। आरोप है कि युवती ने घरवालों के दबाव में युवक को फोन कर मिलने बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा और दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, घरवालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
Previous articleगोरखपुर में ART की भविष्यवादी गोष्ठी।
Next articleदेसी दुकानों पर अब बीयर की बिक्री, ग्रामीणों को राहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here