बारिश में जलजमाव पर नगर आयुक्त की सख्त नजर जलभराव से राहत का संकल्प: नगर आयुक्त ने लिया एक्शन, सड़कों से पानी हटाने का दिया आदेश

बारिश में जलजमाव पर नगर आयुक्त की सख्त नजर

जलभराव से राहत का संकल्प: नगर आयुक्त ने लिया एक्शन, सड़कों से पानी हटाने का दिया आदेश

गोरखपुर।।
गोरखपुर में रात्रि से हो रही लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने सुबह से ही महानगर के जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया। सिविल लाइंस के एचपी स्कूल रोड, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, दाउदपुर, गोपालपुर और तारामंडल के बुद्ध गेट जैसे प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें और नालियों की सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नालियों में जमा प्लास्टिक व कचरे को तुरंत हटाया जाए, ताकि जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। साथ ही, सड़कों पर जमा पानी को तत्काल हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जलकल को सभी सक्शन मशीनों को सक्रिय कर जल निकासी सुनिश्चित करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान महेवा के पंपिंग स्टेशन के बंद होने की जानकारी मिली, जिसका कारण डीजल की कमी बताया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान सभी पंप और संपवेल सुचारू रहें, इसके लिए डीजल की व्यवस्था पहले से की जाए।
उन्होंने सभी अधिशासी, सहायक और अवर अभियंताओं को भी हिदायत दी कि बारिश शुरू होते ही सुबह से अपने क्षेत्रों में मौजूद रहें और पंपों को समय पर चालू कराएं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके इस त्वरित एक्शन और सख्त रवैये से शहरवासियों को जलजमाव से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यह कदम न केवल समस्या के समाधान की दिशा में एक मजबूत पहल है, बल्कि बारिश के मौसम में नगर निगम की तैयारियों को भी दर्शाता है।

Previous articleबेस्ट ऑफ़ बस्ती अवॉर्ड्स 2025: प्रतिभाओं का सम्मान, गौरव का उत्सव।
Next articleगोरखपुर में बारिश का कहर: किसानों की फसल बर्बाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here