नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश/बस्ती। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़के मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिक बच्ची एक शादी के कार्यक्रम में गई हुई थी वापस घर लौटते समय तीनों आरोपी बच्ची को गन्ने के खेत में घसीट कर ले गए और सामूहिक से दुष्कर्म किया। रात्रि तकरीबन 10:00 बजे दर्द से कराह रही बच्ची घर पहुंची और अपने परिजनों को आप बीती सुनाई बच्ची के साथ हुई हैवानियत को सुनकर परिजन पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पैकोलिया दलबल के साथ गांव में पहुंचे तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया घटना की जानकारी थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को दी घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे बृहस्पतिवार की रात इसी गांव के ही रहने वाले तीन नाबालिक लड़कों ने मिलकर नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के तहरीर के आधार पर पैकोलिया पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया पीड़िता की मां के तहरीर के मुताबिक पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि मेरी नाबालिक दश वर्षीय बच्ची जो बसवार के बगल में गन्ने के खेत में ले जाकर तीनों आरोपियों ने बलात्कार किया जब मेरी लड़की घर पर आकर आप बीती सुनाई तब मैं उसे लेकर थाने पहुंची।
अधिकारियों की सुने
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि दश वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही तीन नाबालिक लड़कों ने दुष्कर्म किया है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है घटनास्थल का हमारे द्वारा जायजा लिया गया आगे की कार्रवाई की जा रही है।















