उत्तर प्रदेश/गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मे जूनियर डॉक्टरों ने मरीज को कमरे में बद कर लात,जूतों और बेल्ट से की पिटाई,विरोध करने पर मरीज की पत्नी को भी दियाधक्का पुरी खबर को पढ़ने के लिऐ लिंक को क्लिक करें
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों का आतंक सामने आया है। बृहस्पतिवार को मरीज को उसकी पत्नी के सामने बंद कमरे में लात, जूतों और बेल्ट से पिटाई की गई। विरोध करने पर मरीज की पत्नी को भी धक्का दे दिया।
वीडियो बना रही पत्नी का मोबाइल फोन छीनकर जबरन वीडियो डिलीट करा दिया। किसी तरह पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीड़ित को कॉलेज से बाहर लेकर आई, तब जाकर मरीज की जान बच सकी। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार निवासी संदीप सिंह (35) कुशीनगर जिले के डीपीआरओ ऑफिस में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात पेट में संक्रमण के कारण तबीयत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर-11 के बेड नंबर 65 पर देर रात उन्हें भर्ती किया गया। मरीज के साथ उनकी पत्नी अंकिता सिंह भी थीं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे मरीज ने जूनियर डॉक्टर से डिस्चार्ज करने की बात कही तो मना कर दिया। इस पर अंकिता सिंह ने डिस्चार्ज के लिए निवेदन किया तो जूनियर डॉक्टर ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी।
छीन लिया मोबाइल फोन और डिलीट कर दिया वीडियो
अंकिता ने बताया कि पति को मारने के बाद जब उन्हें घसीटकर कमरे में ले जा रहे थे तो वीडियो बना रही थी। इस पर एक जूनियर डॉक्टर ने मोबाइल छीन लिया और पति को भेजवाने की धमकी देकर मोबाइल का लॉक खुलवाए और वीडियो डिलीट करके मोबाइल को फार्मेट मार दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर जान बची। बताया जा रहा है कि अंकिता जेडीएस इंटरमीडिएट काॅलेज पड़रौना में शिक्षिका हैं।
छीन लिया मोबाइल फोन और डिलीट कर दिया वीडियो















