नालियों की नहीं होती सफाई भरा कीचड़, मच्छरों का डेरा
सफाई कर्मी हुए नदारद जल जनित बीमारियों बढ़ रहा प्रकोप
बीमारी फैलने की आशंका, नही आ रहे सफाई कर्मी
उत्तर प्रदेश/बस्ती। गौर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्दा मैं साफ-सफाई चरमरा गई है सईद खान ने बताया कि यहां तैनात सफाईकर्मी कभी-कभार ही ड्यूटी पर आते हैं नियमित सफाई न होने से गांव की गलियों में गंदगी अटी पड़ा है नाली जाम होने से रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही कबीर अली ने बताया कि साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति है सफाईकर्मी अपने तरीके से ड्यूटी करते है कभी-कभार ही वो गांव में आते हैं सिर्फ कोरम पूरा कर चलते बनते हैं सफाई न होने से गांव की गलियों में चारों तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ है जाम होकर नालियां बजबजा रही हैं अब्दुल मजीद ने बताया क़ी पानी निकासी अवरुद्ध होने से रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है इससे आवागमन में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बदबू से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है मच्छरों की संख्या में वृद्धि होने से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है वही मोती राम कहना है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो जलभराव की वजह से आवागमन करना दुश्वार हो जाएगा अगर समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।















