विश्व क्षय रोग दिवस: टीबी मुक्त योद्धाओं और समाज सेवियों का सम्मान, जागरूकता के साथ पोषण का संबल।

विश्व क्षय रोग दिवस: टीबी मुक्त योद्धाओं और समाज सेवियों का सम्मान, जागरूकता के साथ पोषण का संबल।

संतकबीरनगर।।

हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके उन्मूलन की दिशा में प्रयास करना है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें टीबी से मुक्त हुए लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि टीबी केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है। यह बीमारी घातक नहीं है और नियमित दवा से इसका इलाज संभव है। जिला अस्पतालों और ब्लॉक स्तर पर निशुल्क इलाज उपलब्ध है, लेकिन समय पर उपचार न लेने से यह जानलेवा हो सकती है। केंद्र सरकार प्रत्येक टीबी मरीज को पौष्टिक आहार के लिए 500 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है, जो सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू है।

इस अवसर पर समाज सेविका डॉ. सोनी सिंह ने क्षय रोगियों को पोटली किट और पोषण आहार वितरित कर उनके उत्साह और ऊर्जा को बढ़ाया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों और डॉ. सोनी सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस आयोजन ने न केवल टीबी से जंग जीतने वालों का हौसला बढ़ाया, बल्कि समाज में जागरूकता और सहयोग का संदेश भी प्रसारित किया।

Previous articleएसआर इंटरनेशनल में सफलता का जश्न, नौनिहालों ने लहराया परचम, पुरस्कारों की बौछार।
Next articleसशक्त नारी, सशक्त समाज: इनर व्हील मंडल 312 की मण्डलाध्यक्षा का प्रेरणादायक दौरा संपन्न।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here