शॉर्ट सर्किट से फसल जलने पर किसानों का दर्द, विधायक ने उठाई आवाज, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप और कार्रवाई की मांग।

शॉर्ट सर्किट से फसल जलने पर किसानों का दर्द, विधायक ने उठाई आवाज, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप और कार्रवाई की मांग।

गोरखपुर/चौरी चौरा। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के सतहवां पश्चिमी गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने की घटना ने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उनकी व्यथा सुनी। किसानों ने आरोप लगाया कि ढीले बिजली के तारों के कारण यह हादसा हुआ, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही बिजली विभाग से कई बार की थी। लेकिन विभाग की उदासीनता और लापरवाही के चलते उनकी मेहनत से उगाई गई फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।  

मुलाकात के दौरान विधायक ने तहसील प्रशासन को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और जूनियर इंजीनियर (जेई) पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “किसानों की शिकायतों को बार-बार अनसुना करना और तारों को ठीक न करना बिजली विभाग की गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है। यह नुकसान सिर्फ फसल का नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीदों का भी है।”  

विधायक ने आगे कहा, “चौरी चौरा की जनता मेरे लिए सबसे ऊपर है। अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सेवा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इस दौरान भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव, राम दुलारे चौधरी, बलदेव निषाद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। किसानों ने विधायक के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।

Previous articleशिक्षा की नई उड़ान: सहजनवां में प्रशिक्षण के साथ बदलेगा भविष्य।
Next articleऑपरेशन कनविक्शन के तहत चोर को सजा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here