ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सूर्या स्कूल के ऑफिस कार्य का संचालन किया जा रहा है, डॉ उदय प्रताप

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सूर्या स्कूल के ऑफिस कार्य का संचालन किया जा रहा है ,डॉ उदय प्रताप 

– 10वीं में पास 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं विद्यालय में पहुंचकर अपना प्रवेश करा रहे हैं

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय में टेबलेट वितरण का कार्यक्रम का होगा आयोजन

– शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है जिले का प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल

उत्तर प्रदेश /संतकबीरनगर:- जिले ही नहीं पूरे पूर्वांचल में शिक्षा की अलख जगाने वाला सूर्या ग्रुप लगातार शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं के भविष्य को एक बेहतर आयाम देने का काम कर रहा है हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करते हुए छात्र-छात्राओं ने पूरे जिले में अपना लोहा मनवाने का काम किया है टॉप टेन स्थान हासिल करने के बाद सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं बेहतर मुकाम हासिल कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बाद छात्र-छात्राएं एक महीना के समर अवकाश पर हैं 21 जून से दोबारा विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा जिसको लेकर अभी से ही विद्यालय परिवार ने सारी तैयारियां पूरी कर दी है वही ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में ऑफिस वर्क लगातार जारी है विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश सुनिश्चित करा रहे हैं। 10वीं में पास 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में समर अवकाश के बाद टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के एमडी डॉ उदय ने बताया कि छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और खेल के प्रति आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार हमेशा तत्पर है हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राएं बधाई के पात्र हैं जिन्होंने विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है छात्र छात्राओं को बेहतर मुकाम देने के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं हमेशा तत्पर है। छात्र छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय परिवार हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।

Previous articleकोर्ट के आदेश पर दो सगे भाइयों सहित चार लोगो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Next articleरकम के लालच में तोड़ी शादी ,लड़की के घर नहीं पहुंची बरात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here