छत के कुंडे से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस.

छत के कुंडे से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस..

उत्तर प्रदेश/बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के खीरीहवां गांव में सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे विक्षिप्त अधेड़ ने घर के कमरे में छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 5:30 बजे परशुराम पुत्र स्वर्गीय रामलाल ( 55 वर्ष ) रोज की तरह ही सुबह उठें और घर के बाहर बरामदे में बैठ गयें। परिवार में बड़ा बेटा संदीप ( 23 वर्ष ) जो कि अभी दो महीने पहले ही कमाने के लिए बाम्बे गया है।

सुबह होते ही घर पर मौजूद छोटा बेटा रंजीत ( 17 वर्ष ) अपनी माता के साथ कृषि कार्य के लिए खेत में चले गए , तथा बेटी पुष्पा ने घर की साफ – सफाई के बाद जब आगे वाले कमरे में गई तो पापा ( परशुराम ) को छत के कुंडे से लटकता देख उसके होश उड़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

रोने का शोर सुनकर परिवार तथा पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दिए । गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे , इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था।

इलाज के लिए परशुराम का खेत तक बिक गया था। आर्थिक तंगी के कारण भी परशुराम अवसाद में रहते थे।  परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Previous articleसामूहिक विवाह सम्मेलन के रोचक वीडियो वायरल विदाई
Next articleकोर्ट के आदेश पर दो सगे भाइयों सहित चार लोगो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here