छत के कुंडे से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस..
उत्तर प्रदेश/बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के खीरीहवां गांव में सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे विक्षिप्त अधेड़ ने घर के कमरे में छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 5:30 बजे परशुराम पुत्र स्वर्गीय रामलाल ( 55 वर्ष ) रोज की तरह ही सुबह उठें और घर के बाहर बरामदे में बैठ गयें। परिवार में बड़ा बेटा संदीप ( 23 वर्ष ) जो कि अभी दो महीने पहले ही कमाने के लिए बाम्बे गया है।
सुबह होते ही घर पर मौजूद छोटा बेटा रंजीत ( 17 वर्ष ) अपनी माता के साथ कृषि कार्य के लिए खेत में चले गए , तथा बेटी पुष्पा ने घर की साफ – सफाई के बाद जब आगे वाले कमरे में गई तो पापा ( परशुराम ) को छत के कुंडे से लटकता देख उसके होश उड़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
रोने का शोर सुनकर परिवार तथा पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दिए । गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे , इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था।
इलाज के लिए परशुराम का खेत तक बिक गया था। आर्थिक तंगी के कारण भी परशुराम अवसाद में रहते थे। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।















