सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल।

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल।

 

पिपराइच/गोरखपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और दोपहिया वाहन संचालन को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एनजेए) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को आरटीओ गोरखपुर की संभागीय निरीक्षक सीमा गौतम ने “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” का संदेश देते हुए महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “सड़क पर लगे सूचनात्मक, आदेशात्मक और चेतावनी चिह्नों को समझकर हम अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। वाहन चलाते समय वैध कागजात हमेशा साथ रखें, यह किसी भी आपात स्थिति में काम आ सकता है।”  

सीएचसी पिपराइच के अधीक्षक डॉ. मणि शेखर ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए फर्स्ट एड किट, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देते हुए जरूरी दवाओं के बारे में भी बताया। डिजिटल सखी प्रोजेक्ट की जॉइंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गीता कौर ने एल एंड टी फाइनेंस और बायफ संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।  

एनजेए के राष्ट्रीय महासचिव और प्रसिद्ध अधिवक्ता कुमुद रंजन सिंह ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा, “महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। समाज में महिलाएं दो परिवारों का गर्व और सम्मान हैं। उन्हें बस एक बेहतर मंच की जरूरत है।”  

संभागीय निरीक्षक सीमा गौतम ने महिलाओं को स्कूटी चलाने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी और कॉपरेटिव स्कूल के मैदान में उनके हौसले की सराहना की। इस अवसर पर नादरा खातून, अनीता यादव, रंजना यादव, अंजनी विश्वकर्मा, गीता देवी, मनीषा देवी, मोनिका देवी, शीला देवी, सुधा देवी, सुनीता देवी, आशा, पूजा मिश्रा, प्राची पाण्डेय, कंचन, निरमा शर्मा, मेनका सिंह, ज्योति भाटिया सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।  

यह कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Previous articleनवरात्र का महासंयोग: शक्ति आराधना के साथ बन रहे हैं नौ शुभ योग।
Next articleप्रकृति का खजाना, हरीतिमा नर्सरी में आपका स्वागत!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here