त्योहारों में शरारती तत्वों पर पुलिस का पहरा।
गोरखपुर। होली की मस्ती और रमजान की पवित्रता के बीच गीडा की प्रशिक्षु प्रभारी ASP आशना चौधरी ने नौसढ़ चौकी क्षेत्र में कानून का परचम लहराया। नौसढ़ क्षेत्र के प्रमुख इलाकों – हरैया, एकडंगा और आसपास के हिस्सों में शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए उन्होंने शानदार रूट मार्च का नेतृत्व किया। खास तौर पर एकडंगा, जो त्योहारों के जोश का गढ़ माना जाता है, वहाँ गीडा पुलिस और पीएसी बल के साथ मिलकर शांति का रंग फैलाया गया।
नौसढ़ चौकी क्षेत्र में हुए इस रूट मार्च में ASP आशना चौधरी की अगुवाई में त्योहार प्रभारी प्रशाली गंगवार, CO गीडा रत्नेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, नौसढ़ चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, दरोगा आंचल और कांस्टेबल अंकित दुबे के साथ बड़ा पुलिस बल शामिल रहा। ASP आशना ने साफ चेतावनी दी कि एकड़गा सहित नौसढ़ के किसी भी कोने में त्योहारी खुशियों को बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। रूट मार्च के जरिए हरिया से एकडगा तक सुरक्षा के पक्के इंतजामों ने कानून की ताकत को हर गली-नुक्कड़ तक पहुँचाया।















