दंगाइयों से निपटने को पुलिस कर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास -पुलिस लाइन परिसर में कर्मियों को दिया प्रशिक्षण -दंगा निरोधक उपकरणों का किया गया पूर्वाभ्यास -शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कराया अभ्यास -आगामी त्यौहारों को लेकर एसपी ने दिए दिशा-निर्देश 

दंगाइयों से निपटने को पुलिस कर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास

-पुलिस लाइन परिसर में कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

-दंगा निरोधक उपकरणों का किया गया पूर्वाभ्यास

-शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कराया अभ्यास

-आगामी त्यौहारों को लेकर एसपी ने दिए दिशा-निर्देश    

 

————————————————————

संतकबीरनगर। 

आपात स्थिति से निपटने के लिए रविवार को पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में बलवा मॉक ड्रिल एवं दंगा निरोधक उपकरणों का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके के गुर सिखाए गए।

  अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया। इस दौरान सीओ सदर अजीत कुमार चौहान, सीओ धनघटा अजय कुमार सिंह, सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह, सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।

————-

एसपी ने दिए निर्देश, सतर्कता बरतें पुलिस कर्मी

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने उपस्थित पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से आगामी होली, ईद, रमजान और अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, बीट प्रभारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए धर्मगुरु, जनमानस से संवाद स्थापित कर समस्याओं से अपने उच्च अधिकारी को तत्काल अवगत कराएं। किसी प्रकार की लपरवाही क्षम्य नहीं है। क्योंकि इन त्योहारों के दौरान कभी भी कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। पुलिस कर्मियों को यह भी निर्देश दिए कि वे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। उन्होंने बताया कि यह ड्रिल इस उद्देश्य से किया गया है कि पुलिस बल को सभी प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके, ताकि वें शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम हों।

Previous articleकुशीनगर में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम 2.0 से बढ़ी जागरूकता।
Next articleपुलिस ने आरोपियों पर जालसाजी और गबन का दर्ज किया केस । -विवेचक को दिए बयान में पीड़ित पत्नी का छलका दर्द -पीएम रिपोर्ट में फेफड़े और रक्तचाप की बीमारी से हुई थी युवक की मौत 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here