गोरखपुर में CM योगी: सेवा, समाधान और स्नेह का संगम!।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में सुबह की शुरुआत उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम ने गौशाला का दौरा किया और गायों की सेवा करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इसके बाद जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने फरियादियों से मुलाकात की। लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिन्हें सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो। उनकी संवेदनशीलता उस वक्त भी दिखी जब उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की। बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते हुए उन्होंने उन्हें चॉकलेट बांटी, उनके सिर पर हाथ फेरा और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। स्थानीय लोगों ने इसे सीएम के सादगी भरे अंदाज और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।















