होली की मस्ती के साथ घर पहुंचें बेफिक्र!
गोरखपुर। होली के दिन भी परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बाहर से आने वाले लोग बसों की सुविधा से समय पर घर पहुंच सकेंगे। कम यात्रियों के बावजूद बसें चलेंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि होली पर बस स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए बसें तुरंत रवाना होंगी, ताकि वे परिवार संग त्योहार मना सकें। सुरक्षा के लिए तीन सदस्यीय टीम संदिग्ध सामानों की जांच करेगी















