सैम पब्लिक स्कूल में बच्चों की प्रतिमा को सराहा गया ।
– सैम पब्लिक स्कूल मजीदाबाद सेमरियावां में विज्ञान प्रदर्शनी एंव मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया
– बच्चों को रूचि के मुताबिक प्रोत्साहित किया जाए: अब्दुल हलीम
संत कबीर नगर।सेमरियावां। सैम पब्लिक स्कूल मजीदाबाद सेमरियावां में विज्ञान प्रदर्शनी एंव में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स बनाए गए तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर अतिथियों द्वारा सराहना की गई। नर्सरी से लेकर दसवीं तक कक्षावार टापर, अनुशासन, बेहतर उपस्थिति व विभिन्न प्रतियोगिताओं के टापर कुल 210 बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा मार्डन बंगला, फार्म हाउस, पर्यावरण प्रदूषण, बाग, पार्क,वाटर रिसोर्सेज,वाटर प्यूरीफायर,बीज अंकुरण,पाचन तंत्र, मानव हर्ट कार्य, जल श्रोत, स्वच्छ भारत, भूमि संरक्षण, ट्राफिक सिग्नलों, स़ोलर सिस्टम, पर्यावरण मंडल,
अस्पताल, विद्यालय का मॉडल, फर्स्ट एड बाक्स,पानी जांच, ,सोलर सिस्टम, चंद्रयान -3 एवं वाटर शिप समेत 22 प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बस्ती के डायरेक्टर अब्दुल हलीम व विशिष्ट अतिथि डाक्टर हुसामुददीन उमर
द शान पब्लिक स्कूल दुधारा के प्रबंधक वसी अहमद खान, प्रबंधक फुजैल नदवी समेत आदि ने बच्चों के प्रस्तुत माडल का अवलोकन कर सराहना की। इस दौरान
मेधावी विद्यार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बस्ती के डायरेक्टर अब्दुल हलीम ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। प्रदर्शनी से
बच्चों के मानसिक विकास को बल मिलता है तथा उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सतह पर लाने में मदद मिलती है। बच्चों में प्रतिभा की कमी नही है। ऐसे आयोजन हर वर्ष होने चाहिए और बच्चों की रूचि के अनुसार उनको प्रोत्साहित करना चाहिए। स्कूल में दीनी तालीम भी दी जार है। बहुत अच्छा लगा। दीनी तालीम भी बेहद जरूरी है। प्रबन्धक फुजैल नदवी एवं प्रधानाचार्य
माशूक अहमद द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान नौशाद अहमद, शफीक अहमद, अशीष शर्मा, आकाश शर्मा, अरून कुमार, मो सैफ, रूशदा अंजुम, आयशा सिद्दीका, खदीजा खातून, अजरा खातून रहे।















