कल्पित हास्पिटल में महिला स्वास्थ्य को समर्पित नारी शक्ति माह का उद्घाटन। ऐसे कार्यक्रमों से महिला शक्तिकरण के अभियान को मिलेगी मजबूती : चारू चौधरी

कल्पित हास्पिटल में महिला स्वास्थ्य को समर्पित नारी शक्ति माह का उद्घाटन।

ऐसे कार्यक्रमों से महिला शक्तिकरण के अभियान को मिलेगी मजबूती : चारू चौधरी

संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार स्थित कल्पित हॉस्पिटल में महिला स्वास्थ्य को समर्पित नारी शक्ति माह का शनिवार को शुभाम्भ हुआ। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने फीता काटकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों के द्वारा शिविर में आयी महिलाओं की निःशुल्क परामर्श देने के साथ ही आवश्यकतानुसार यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की जांचों की आवश्यकता पड़ती है तो भी चिकित्सालय में कम से कम दरों में उपलब्ध कराई गई।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि यह एक प्राइवेट चिकित्सालय द्वारा की गई ऐसी पहल सराहनीय है। ऐसे प्रयासों से महिला सशक्तिकरण के अभियान को मजबूती मिलेगी। जिससे हम एक विकसित राष्ट्र होने का सपना जल्द से जल्द प्राप्त कर पाएंगे। अस्पताल की निदेशिका डॉ. सोनी सिंह ने बताया कि कल्पित हॉस्पिटल विगत तीन वर्षों से नारी शक्ति का अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि एक महिला, एक परिवार का केंद्र होती है लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वह कई वार अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। कई वार चिकित्सकीय परामर्श लेने में झिझक भी महसूस करती हैं। ऐसे में इस अभियान के तहत निःशुल्क परामर्श व स्तन व सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की प्राथमिक जांच करके, महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना चाहते हैं। उन्होंने व्ताया कि महिला स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है एवं इस पूरे माह चलने वाले अभियान में हमारे विशेषज्ञ चिकित्सक जिनमें स्त्री रोग विभाग में डॉ. हिमानी यादव, डॉ. पूजा तिवारी तथा डॉ. सुजाता, शिशु व वाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. सुमित, डॉ. अभिनव द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी यादव ने बताया कि गर्भावस्था में महिला को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। डॉ. पूजा तिवारी ने वताया कि महिलायें अक्सर विटामिन डी व कैल्शियम की कमी से जूझती रहती हैं जिसकी वजह से उनको कमर में दर्द की समस्या रहती हैं। इसका पूर्ण रूप से निदान संभव है। इस मौके पर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की पीआरओ वंदना गुप्ता, शिक्षिका अनीता जय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर बड़हलगंज क्षेत्र स्थित मुहालज़लकर मे अवैध बालू भंडारण जप्तकर नीलामी करने के मामले में खान अधिकारी आरपी सिंह दिखे एक्शन में,
Next articleअधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें_ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here